kadchha bethak

गुरुधाम कडछा ट्रस्ट की बैठक संपन्न, समाजसेवी सुनील माहेश्वरी का किया सम्मान

कडछा, 31 मई
श्री गुरुधाम कडछा ट्रस्ट द्वारा अधिक मास की पूर्णिमा के अवसर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज सेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाजसेवी सुनील माहेश्वरी का सम्मान किया गया।

ट्रस्ट परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुनील माहेश्वरी को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों, संगठन के प्रति समर्पण तथा जनसेवा में सक्रिय भूमिका की सराहना की। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास में ऐसे व्यक्तित्व प्रेरणास्रोत होते हैं।

बैठक में आगामी 215वें समाधि महोत्सव की तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न समितियों के गठन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित चौहान, सचिव नरेंद्र पंडिहार, कोषाध्यक्ष सुनील माहेश्वरी सहित समस्त ट्रस्टीगण उपस्थित रहे। सभी ने आगामी आयोजनों को सफल बनाने हेतु सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए सुनील माहेश्वरी ने कहा कि समाज की उन्नति एवं संगठन की मजबूती के लिए आपसी एकता और सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी समाजजनों से गुरुधाम कडछा के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन आराध्य देव श्री श्री 1008 गुरु टेकचंद जी महाराज की आरती एवं महाप्रसादी के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।

गुरुधाम कडछा परिवार एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने समाजसेवी सुनील माहेश्वरी को सम्मान प्राप्त होने पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *