श्री गुरु टेकचंद जी महाराज

देवास में श्री गुरु टेकचंद जी महाराज के नाम से स्वीकृत भव्य तोरण द्वार का भूमि पूजन संपन्न

देवास (gurudhaam.in  रिपोर्ट):
श्री दामोदरवंशी जूना गुजराती दर्जी समाज के आराध्य संत श्री 1008 श्री गुरु टेकचंद जी महाराज के नाम से देवास के मजदूर चौराहा, मोती बंगला में विधायक निधि से स्वीकृत भव्य तोरण द्वार का भूमि पूजन समारोह बहुत ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन कार्य का भूमि पूजन देवास की विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार के कर-कमलों द्वारा किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति एवं स्वागत सत्कार 

इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर निगम महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेता, समाज के संरक्षकगण और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। भूमि पूजन समारोह के दौरान समाज के सभी सदस्यों की ओर से अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके साथ ही, श्री गुरु टेकचंद सामाजिक एवं धार्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष व पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का बहुमान एवं सम्मान किया गया।

संत श्री 1008 श्री गुरु टेकचंद जी महाराज के जीवन पर आधारित ‘प्रकाश पुंज’ पुस्तक भेंट

समारोह के दौरान गुरुदेव के जीवन पर आधारित प्रेरणादायक पुस्तिका ‘प्रकाश पुंज’ सभी पधारे हुए अतिथियों को भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में मिलिंद सोलंकी ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha