गुरुधाम कड़छा में विकास कार्य

उज्जैन: गुरुधाम कड़छा में विकास कार्य को मिली गति, ‘रुक्मणी भवन’ की छत भराई का कार्य हुआ संपन्न

उज्जैन/कड़छा: श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज और श्री टेकचंद जी महाराज रजिस्टर्ड ट्रस्ट, कड़छा के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। गुरुधाम में निर्माणाधीन ‘रुक्मणी भवन’ की छत भराई (Slab Casting) का कार्य 4 दिसंबर 2025 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया.

विशाल हॉल और कमरों का हो रहा निर्माण

ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुधाम में भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस भवन का निर्माण किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट के तहत 30 गुणा 65 फीट (30×65) का एक विशाल हॉल और 5 कमरे बनाए जा रहे हैं. विगत कई दिनों से चल रहे इस निर्माण कार्य का एक प्रमुख चरण छत भराई के साथ पूरा हो गया है.

ट्रस्ट पदाधिकारी और समाजजन रहे उपस्थित

इस शुभ अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी और समाज के कई गणमान्य नागरिक कड़छा धाम में उपस्थित रहे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.

उपस्थित प्रमुख महानुभावों में ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री मोहनलाल चौहान, श्री दिलीप परमार, श्री सुभाष गोयल, श्री रूप किशोर सोलंकी, श्री धनराज महेश्वरी, श्री गोपाल परमार और श्री महेश चौहान शामिल थे.

इसके अलावा समाजजन श्री हीरालाल परमार, अमित चौहान, राजेश चौहान, मनोहर लाल परमार, कन्हैयालाल देवड़ा, राजेश मकवाना, जयप्रकाश परमार, राजेश परमार और कैलाश सोलंकी सहित कई अन्य समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में सहयोग दिया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *