गुरु टेकचंद जी महाराज मित्र मंडल

पचोर: दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज ने किया ‘गुरु टेकचंद जी महाराज मित्र मंडल’ का गठन, पप्पू सिसोदिया बने अध्यक्ष

पचोर: नगर के दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज ने धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और समाज को संगठित करने के उद्देश्य से एक नई पहल की है। समाज जनों ने सर्वसम्मति से ‘श्री श्री 1008 गुरु श्री टेकचंद जी महाराज मित्र मंडल’ का गठन किया है ।

देव डूंगरी मंदिर में हुई बैठक

यह निर्णय नगर के देव डूंगरी देवनारायण मंदिर मंडी प्रांगण में आयोजित समाज की बैठक में लिया गया । पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाज बंधुओं ने आराध्य गुरुदेव श्री टेकचंद जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना और आरती की ।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता श्री जगदीश महेश्वरी ने समाज उत्थान और धार्मिक कार्यों के आयोजन के लिए एक समिति बनाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी समाजजनों ने सहमति जताई ।

नवीन कार्यकारिणी की घोषणा

बैठक में सर्वसम्मति से मित्र मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जो निम्नानुसार है:

  • अध्यक्ष: श्री पप्पू सिसोदिया
  • उपाध्यक्ष: श्री मुकेश चावड़ा
  • सचिव: श्री नीरज सोलंकी
  • सह सचिव: श्री राहुल
  • कोषाध्यक्ष: श्री नारायण चौहान

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री जगदीश महेश्वरी, लाखन सिसोदिया, संजय परिहार, महेश चौहान, धनराज परमार, लोकेंद्र सोलंकी, श्यामलाल सोलंकी, विकास सोलंकी और पुरुषोत्तम सोलंकी को शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया ।

प्रत्येक पूर्णिमा को होगा भंडारा

नवगठित समिति ने निर्णय लिया है कि अब से प्रत्येक पूर्णिमा को एक निश्चित स्थान पर समाज की बैठक होगी, जिसके साथ गुरु महाराज की आरती और भोजन भंडारे (प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी समाजजनों ने महाआरती कर प्रसादी ग्रहण की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *