कड़छा/उज्जैन: श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज के तत्वावधान में समाज की आस्था के केंद्र गुरुधाम कड़छा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष नई तारीख और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। यह इस आयोजन का 18वां वर्ष है।
तारा अस्त के कारण तारीख में बदलाव
परंपरागत रूप से यह आयोजन बसंत पंचमी को होता है, लेकिन इस वर्ष (2026) बसंत पंचमी पर ‘तारा अस्त’ होने के कारण विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है। इस वजह से समाज और आयोजक समिति ने सामूहिक विवाह की तारीख 10 फरवरी 2026 निर्धारित की है।
51 जोड़ों का लक्ष्य और भव्य उपहार
आयोजन समिति ने इस वर्ष 51 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा है। नवविवाहित जोड़ों की गृहस्थी की शुरुआत शानदार हो, इसके लिए समाज ने उपहारों का एक बड़ा पैकेज तैयार किया है।
प्रति जोड़ा 50,000 रुपये (25,000 रुपये वर पक्ष + 25,000 रुपये वधु पक्ष) के सहयोग शुल्क में निम्नलिखित सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी:
- इलेक्ट्रॉनिक्स: 32 इंच एलईडी टीवी, फ्रिज।
- फर्नीचर: 6 फीट की अलमारी, डबल बेड पलंग, सोफा सेट।
- बिस्तर: पलंग की गादी, रजाई, दो तकिए।
- आभूषण: सोने का कांटा, चांदी की अंगूठी और बिछिया।
- अन्य: 11 बर्तनों का सेट।
समाजजनों से अपील
समाज के वरिष्ठ जनों और समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराएं और इस पुनीत कार्य में सहयोग दें।
पंजीयन के लिए संपर्क करें:
- हीरालाल परमार: 9713490460




