भैरुंदा (नसरुल्लागंज): खर्चीली शादियों को रोकने और समाज में सादगी का संदेश देने के उद्देश्य से, श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज (नसरुल्लागंज/भैरुंदा) ने एक सराहनीय पहल की है. समाज द्वारा प्रथम वर्ष ‘आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है, जो आगामी 23 जनवरी 2026, शुक्रवार को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर संपन्न होगा.
महक वाटिका में गूंजेंगी शहनाइयां
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि यह भव्य समारोह सीहोर रोड स्थित महक वाटिका गार्डन, नसरुल्लागंज (भैरुंदा) में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में सामूहिक विवाह के साथ-साथ स्वरुचि भोज का भी आयोजन रखा गया है.
गृहस्थी के लिए मिलेंगे फ्रिज, टीवी और सोफा सेट
नवविवाहित जोड़ों को अपनी नई गृहस्थी शुरू करने के लिए समाज की ओर से भव्य उपहार दिए जाएंगे. 25,000 रुपये प्रति पक्ष के सहयोग राशि/पंजीयन शुल्क में निम्नलिखित सामग्री प्रदान की जाएगी:
- फ्रिज
- 32 इंच एलईडी टीवी
- 6 फीट की अलमारी
- डबल बेड पलंग (रजाई-गादी सहित)
- डबल सोफा सेट
- पाँच बर्तनों का सेट
नियम और आवश्यक दस्तावेज
सम्मेलन में भाग लेने के लिए शासकीय नियमानुसार वर की आयु 21 वर्ष और वधु की आयु 18 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है. पंजीयन के लिए आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:
- उम्र संबंधी प्रमाण पत्र
- स्कूल सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी
- समग्र आईडी
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
समाज से अपील और संपर्क सूत्र
आयोजकों ने स्वजातीय बंधुओं से अनुरोध किया है कि वे फिजूलखर्ची से बचें और इस सम्मेलन में अपने बच्चों का पंजीयन कराकर आयोजन को सफल बनाएं.
पंजीयन के लिए संपर्क करें:
- नरेन्द्र पड़िहार (विद्या सागर अकादमी): 98268-72895
- सुनील महेश्वरी (बोरखेड़ा): 99267-68873
- सुरेश महेश्वरी (भरत साड़ी): 92001-70253




